PUBG गेम पर बैन , बच्चो के पैरेंट्स ने पी एम को कहा थैक्स मोदी जी ,,

देश , 03-09-2020 1:23:47 PM
Anil Tamboli
PUBG गेम पर बैन , बच्चो के पैरेंट्स ने पी एम को कहा थैक्स मोदी जी ,,
नई दिल्‍ली 03 सितम्बर 2020 - सीमा पर जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकप्रिय ऐप टिकटॉक के बाद लोकप्रिय गेम PUBG समेत कुल 118 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया गया है। इस बार जिन चीनी ऐप्‍स पर बैन लगाया गया है उनमें पबजी के अलावा वीचैट वर्क और वीचैट रीडिंग, ऐपलॉक, लिविक, कैरम फ्रेंड्स जैसे मोबाइल ऐप शामिल हैं। अब तक कुल 224 चीनी ऐप्‍स पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इससे पहले सरकार ने 15 जून को 59 चीनी ऐप्‍स को बैन किया था। इसमें टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल थे। इसके बाद 47 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं चाइनीज ऐप्स को भारत में तीसरी बार बड़ा झटका लगा है। इसके जरिए सरकार ने चीन को बड़ा आर्थिक झटका दिया है।

लोकप्रिय गेम PUBG पर बैन को लेकर अभिभावकों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह ऐप बच्‍चों और युवाओं पर नशे की तरह असर करता है। इस लेकर देश में काफी संख्‍या में बच्‍चों ने आत्‍महत्‍या तक कर ली। सोशल मीडिया पर इस प्रतिबंध को लेकर खुशी जताई और मोदी सरकार का शुक्रिया अदा किया। कई अभिभावकों का यह भी कहना है कि इन ऐप पर बैन काफी पहले लगाया जाना चाहिए था। 

चाइनीज ऐप्स पर बैन को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि ये सभी 118 मोबाइल ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। भारतीय यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन ऐप्स को बैन किया गया है। 

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इन ऐप्स के बारे में कई शिकायतें मिली थीं। हमें कई ऐसी रिपोर्ट्स मिली थीं कि एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कुछ मोबाइल ऐप यूजर्स के डेटा को चोरी कर रही हैं। उन्हें लगातार देश से बाहर स्थित सर्वर तक अवैध रूप से पहुंचा रहे हैं।आदेश में कहा गया है कि गृह मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंसर की ओर से भी इन ऐप्स पर बैन लगाने की मांग की गई थी।

देशवासियों के लिए होगा सेफगार्ड

मंत्रालय के मुताबिक यह फैसला देश में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करने के देशवासियों के लिए सेफगार्ड होगा। फिलहाल जिन 118 चीनी मोबाइल एप को बैन किया गया है, उनमें ज्यादातर मोबाइल गेमिंग एप हैं। पिछले दिनों में सरकार चीनी एप पर बैन के साथ ही भारतीय एप को विकसित और प्रचारित करने मे जुटी है। पिछले दिनों खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई भारतीय एप की प्रशंसा की थी और मोबाइल गेम बनाने के लिए भी स्टार्ट अप को प्रेरित किया था। हाल के दिनों में प्ले स्टोर पर भी कई भारतीय एप लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे हैं।
PUBG गेम पर बैन , बच्चो के पैरेंट्स ने पी एम को कहा थैक्स मोदी जी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH