कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पूर्व मंत्री के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी , जम कर चले लात और घूंसे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पूर्व मंत्री के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी , जम कर चले लात और घूंसे
उज्जैन 25 सितंबर 2023 - विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस जन आक्रोश रैली निकाल रही है ऐसे में मालवा इलाके में जन आक्रोश रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी कर रहे हैं. जन आक्रोश रैली में कई जगह कांग्रेस के दो गुटों के बीच विवाद की स्थितियां बन रही है. ऐसा ही एक मामला उज्जैन जिले के बड़नगर में देखने को मिला. जब पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक के समर्थक आमने-सामने आ गए. दरअसल, कांग्रेस की जन आक्रोश रैली मंदसौर, नीमच से रतलाम होती हुई उज्जैन जिले में दाखिल हुई. यहां पर बड़नगर में जन आक्रोश रैली के तहत आमसभा का भी आयोजन रखा गया था।

इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के सामने वर्तमान विधायक मुरली मोरवाल और पूर्व विधायक की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया. जब मंच पर जीतू पटवारी का स्वागत किया जा रहा था. इस दौरान रैली मार्ग पर जीतू पटवारी के सामने कांग्रेस के दोनों गुट आमने-सामने हो गए. पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई. इसके बाद जब जीतू पटवारी ने हस्तक्षेप किया तो वह शांत हो गए, लेकिन एक पल के लिए फिर दोनों ही पक्ष भिड़ गए. जीतू पटवारी को मंच से उतरकर दोनों पक्षों को शांत करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने नेताओं को भी फटकार लगाई मगर तनातनी की स्थिति बनी रही।

जब जीतू पटवारी ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करने की कोशिश की तो वे नहीं माने. इसके बाद जीतू पटवारी ने अपना साफा और स्वागत मंच पर पहनाई गई माला उतारकर फेंक दी. इसके बाद वे खुद मैदान में उतरे और कांग्रेस के दोनों पक्षों को अलग-अलग किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह भी दी. बता दे कि बड़नगर में कांग्रेस के दोनों ही खेमे इस बार टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH