जांजगीर चाम्पा - कार्यालय में घुस कर रीडर ने कर दी तहसीलदार की पिटाई , मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कार्यालय में घुस कर रीडर ने कर दी तहसीलदार की पिटाई , मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा 25 सितंबर 2023 - इस वक्त जिला मुख्यालय जांजगीर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा तहसील कार्यालय में घुस कर रीडर ने तहसीलदार की पिटाई कर दी। मामला आज दोपहर का है। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने रीडर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी रीडर फरार है। घटना जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जांजगीर तहसील में तहसीलदार बजरंग कुमार साहू पदस्थ है। रीडर के पद पर आशीष कुमार मालू पिता विनीत मालू पदस्थ है। आज दोपहर 2 बजे के करीबन रीडर आशीष कुमार मालू तहसीलदार के चेंबर में घुस गया। भरे पानी की बोतल से पहले उनके सर पर वार किया। फिर झूमा झटकी करते हुए तहसीलदार की पिटाई कर दी। 

तहसीलदार के द्वारा शोर मचाने पर अन्य स्टाफ ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद आशीष कुमार मालू वहां से फरार हो गया। तहसीलदार बजरंग साहू ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। फिर सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर बाबू के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया। सिटी कोतवाली पुलिस ने रीडर आशीष कुमार मालू के खिलाफ धारा 294,506, 332,353 के तहत अपराध दर्ज किया है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी बाबू फरार हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार मालू के पिता स्वर्गीय विनीत मालू राजस्व विभाग में पदस्थ थे। मौत के बाद आशीष कुमार मालू की अनुकंपा नियुक्ति सहायक ग्रेड 3 के पद पर हुई थी।

बताया जा रहा है कि तहसीलदार बजरंग साहू के द्वारा रीडर को काम करने के लिए कहा जाता था, जिसमें वो आनाकानी करता था। वह कई बार बिना बताए दफ्तर से नदारत भी हो जाता था और अनुपस्थित रहता था। काम के लिए बार-बार टोका टाकी करने से नाराज रीडर ने आज तहसीलदार के चेंबर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH