प्रदेश में देर रात और मिले कोरोना के इतने नए संक्रमित , अब कुल संख्या हुई ,,
छत्तीसगढ़ , 03-09-2020 5:37:09 AM
रायपुर 03 सितंबर 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है प्रदेश में अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं बुधवार को 2269 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 17164 हो गए हैं।
बुधवार की देर रात कुल नए 353 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है जिसमें रायपुर से 301, रायगढ़ से 18, दुर्ग से 09, अन्य राज्य से 06 , राजनांदगांव से 05 , धमतरी से 03 , गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 02 , सरगुजा से 02 , बालोद से 01 बलौदाबाजार से 01 जांजगीर-चांपा से 01 कोरिया से 01 , सूरजपुर से 01 , जशपुर से 01 , दंतेवाड़ा से 01 मरीज शामिल है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में
उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।














