नोट पर किसने लिख कर वायरल किया की रिया चक्रवर्ती बेवफा है , पढ़े पूरी खबर ,,

बॉलीवुड , 02-09-2020 10:51:35 PM
Anil Tamboli
नोट पर किसने लिख कर वायरल किया की  रिया चक्रवर्ती बेवफा है , पढ़े पूरी खबर ,,
मुम्बई 02 सितम्बर 2020 - बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों की बयानबाजी लगातार देखने को मिल रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अलग-अलग तरह से ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब एक सोशल मीडिया यूजर ने रिया चक्रवर्ती को ट्विटर पर बेवफा बताया है। जिसका ट्वीट वायरल हो रहा है।

दरअसल ट्विटर पर एक 20 रुपये का नोट वायरल हो रहा है। जिसके ऊपर लिखा है ‘रिया चक्रवर्ती बेवफा है’। बता दें कि कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर ऐसे ही 10 रुपये का एक नोट तेजी से वायरल हुआ था जिस पर लिखा था ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’। ठीक उसी तरह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ट्रोल करने के लिए एक शख्स ने #rheachakrabortybewafahai के साथ 20 का नोट ट्विटर पर साझा किया है।

20 रुपये की इस नोट पर ‘रिया चक्रवर्ती बेवफा है’ लिखा है।  शख्स का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी हैं। इस वजह से उन्हें हर रोज सोशल मीडिया पर आलोचकों और ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के साथ पटना में मामला दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में आज (मंगलवार) सीबीआई रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इससे पहले रिया से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है।

वहीं सीबीआई लगातार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी इन सभी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। इसके बाद से इस मामले के कई पहलू निकलकर सामने आ चुके हैं।
नोट पर किसने लिख कर वायरल किया की  रिया चक्रवर्ती बेवफा है , पढ़े पूरी खबर ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH