जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार बस ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा , 22-09-2023 8:49:14 PM
जांजगीर चांपा 22 सितम्बर 2023 - जांजगीर चाम्पा में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण थाना इलाके के खरौद बस स्टैंड पास की बताई जा रही है। जहाँ बलौदाबाजार जिले के अमलीडीह गाँव के रहने वाले बाइक सवार तीन लोगों को राणी सती दादी ट्रेवल्स की बस ने कुचल दिया।इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।
















