विधायक की दबंगई का VIDEO हुआ वायरल , नामजद FIR दर्ज , हो सकती है गिरफ्तारी

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधायक की दबंगई का VIDEO हुआ वायरल , नामजद FIR दर्ज , हो सकती है गिरफ्तारी
द्वारहाट 18 सितंबर 2023 - उत्तराखंड विधानसभा सीट द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन बिष्ट का एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें वह इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. के.के.एस. मेर को धमकाते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। निदेशक की पत्नी के वीडियो बनाने पर नाराजगी जताते हुए सत्ताधारी पार्टी और सीएम के खिलाफ भी अभद्रभाषा का इस्तेमाल करते हुए वायरल वीडियो में नजर आए। डॉ. मेर की तहरीर पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विधायक ने भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निदेशक के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि विधायक की तहरीर पर केस दर्ज नहीं हुआ है।

डॉयरेक्टर डॉ. केकेएस मेर ने अपनी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे नारायण सिंह रावत नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और विधायक मदन सिंह बिष्ट से बात कराई। विधायक ने उनसे कॉलेज के कार्यों और टेंडर के संबंध में पूछताछ किया, जिसका उन्होंने जवाब दिया। इसके बाद उनके दूसरे नंबर पर कई कॉल आईं जो उन्होंने रिसीव नहीं की। 

निदेशक का आरोप है कि रात करीब 10 बजे विधायक अपने समर्थकों के साथ परिसर स्थित उनके आवास पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे। उनके साथ आए नारायण सिंह रावत ने विधायक से माफी मांगने के लिए कहा। बाहर नहीं आने पर दरवाजे को जोर-जोर से पीटा गया। इससे घर में मौजूद पत्नी और बेटी में दहशत में आ गईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ धारा 504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में रानीखेत के थाना प्रभारी टीआर वर्मा का कहना है कि निदेशक की तहरीर पर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। निदेशक के खिलाफ भी तहरीर मिली है, जिसकी जांच होगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH