जांजगीर चाम्पा - रिश्वत मांगते हल्का नंबर 15 के पटवारी शोभाराम पाण्डेय का VIDEO हुआ वायरल

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - रिश्वत मांगते हल्का नंबर 15 के पटवारी शोभाराम पाण्डेय का VIDEO हुआ वायरल
जांजगीर चाम्पा 16 सितंबर 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा में पदस्थ पटवारी का किसान से रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है। KCC लोन के दस्तावेजों में दस्तखत करवाने पहुंचे किसान से पटवारी ने खर्चा पानी मांगते दिखाई दे रहा। वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है।

दरअसल, अकलतरा तहसील के पीपरसत्ती गांव का रहने वाला किसान नारायण सिंह बरगाह को KCC लोन निकालने पटवारी का साइन चाहिए था। नारायण सिंह के पास डेढ़ एकड़ जमीन है। किसान के अनुसार ऑनलाइन एंट्री में उसका नाम नहीं दिख रहा था। नाम चढ़वाने उसने हल्का पटवारी शोभाराम पांडेय को 500 रुपए दिए थे। बैंक से लोन लेने के लिए KCC दस्तावेजों को बैंक में पटवारी से साइन करवा कर जमा करना था। पटवारी उसे दस दिनों से चक्कर लगवा रहा था।

किसान नारायण सिंह बरगाह अपने बेटे राजू सिंह के साथ बीते 15 सितंबर को शुक्रवार को ग्राम अकलतरी के पंचायत भवन में पीपरसक्ती के हल्का पटवारी ( हल्का नंबर -15) शोभाराम पांडेय से मिलने गया। इस दौरान पटवारी शोभाराम पांडेय ने 5 हजार की मांग की। इस बात पर किसान और उसके बेटे से पटवारी का विवाद भी हुआ। 
किसान ने कहा कि सरकार आपको किसानों का काम करने के लिए ही पैसा देती है तो पटवारी कहने लगा कि जाओ जहां शिकायत करनी है कर लो। कलेक्टर के पास ले जाकर मुझे खड़ा करवाना है तो वह भी कर लो। चलो मैं खुद ही चलता हूं तुम्हारे साथ कलेक्टर के साथ खड़े होने पर अब तुम्हारा काम नहीं होगा। दोनों के मध्य विवाद होने के बाद पटवारी ने उसे निकल जाने को कहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH