छात्रावास में खाना खा कर 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ी , सभी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छात्रावास में खाना खा कर 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ी , सभी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
आलीराजपुर 09 सितंबर 2023 - जोबट विकासखंड के शासकीय बालक छात्रावास छोटी हीरापुर में शनिवार को शाम का खाना खाने के बाद एकाएक 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां शुरू होने के बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने फूड पाइजनिंग की आशंका जताई है।

जानकारी अनुसार, हीरापुर के छात्रावास में शनिवार शाम को बच्चों ने बैंगन की सब्जी, रोटी व दाल-चावल खाए थे। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं। एक-एक कर 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इस पर दो वाहनों में बच्चों को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां सभी को उपचार दिया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर डा. अभय अरविंद बेडेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डाक्टरों से चर्चा की तथा बच्चों की सेहत के बारे में जाना।

कलेक्टर ने बताया कि एक टीम को खाने का सैंपल लेने के लिए छोटी हीरापुर भेजा है। प्रथमदृष्ट्या लापरवाही सामने आने पर अधीक्षक करमसिंह रावत को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि अधीक्षक रात के समय हास्टल में नहीं रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक मुकेश पटेल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, कांग्रेस नेता महेश पटेल, भाजपा नेता इंदरसिंह चौहान आदि भी जिला अस्पताल पहुंचे।

अफसरों ने बताया कि हास्टल में कुल 38 बच्चों ने यह खाना खाया था। इनमें 22 को उल्टी की शिकायत हुई। शेष की स्थिति सामान्य है। हालांकि, एहतियातन शेष बच्चों को भी जांच के लिए जिला अस्पताल ले गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH