तंत्र साधना के चक्कर मे पिता ने की दो साल के बेटे की हत्या , खुद को भी किया घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तंत्र साधना के चक्कर मे पिता ने की दो साल के बेटे की हत्या , खुद को भी किया घायल
धार 06 सितंबर 2023 - धार जिले के घाटाबिल्लौद के चंदन नगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक 35 वर्षीय पिता ने अपने ही दो साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।बताया जा रहा है कि पिता सुबह से ही तंत्र-मंत्र और भभूति आदि की प्रक्रिया में लगा हुआ था। अपने ही घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर दोपहर में अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बेटे की मौत के बाद उसने अपने आप को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने से उपचार के लिए पीथमपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।

घटना मंगलवार को धार और इंदौर जिले की सीमा में स्थित ग्राम घाटाबिल्लौद यानी हेहरीसराय में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय उमेश परिहार पिछले कुछ माह से उज्जैन में ही रहता था। वहां पर वह तंत्र-मंत्र की क्रिया को लेकर सक्रिय था। मूल रूप से वह घाटाबिल्लौद में रह रहा था। मंगलवार को वह घर पर ही था और उसने सुबह से ही घर में भभूति आदि के माध्यम से तंत्र-मंत्र की क्रिया शुरू की। परिवार वालों ने से रोका, लेकिन वह नहीं माना और दो साल के बेटे को घर के एक कमरे में ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसकी सिर के बल पटककर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसमें चोट आई है। उसे तुरंत ही हिरासत में लेकर उपचार के लिए पीथमपुर के अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्राथमिक रूप से मामला तंत्र-मंत्र का लग रहा है। हालांकि, अभी कई बातों की पुष्टि नहीं हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH