पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर बनवाया पति का फर्जी पासपोर्ट , फिर भाग गई आस्ट्रेलिया ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर बनवाया पति का फर्जी पासपोर्ट , फिर भाग गई आस्ट्रेलिया ,,
पीलीभीत 31 अगस्त 2020 - मुंबई में नौकरी कर रहे एक शख्स की पत्नी ने अपने पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी के साथ फर्जी पासपोर्ट और पति के स्थान पर प्रेमी का फोटो लगाकर वीजा बनवा लिया और दोनों ऑस्ट्रेलिया भाग गए. पति जब अपना पासपोर्ट बनवाने पहुंचा, तो उसे पता चला कि उसके नाम का तो पासपोर्ट पहले से ही जारी हो चुका है. तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है, यहां गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी गुरदेव सिंह ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता है. उसका बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है. उसकी पत्नी परिवार के साथ रहती है. उनकी गैरमौजूदगी में डडुवा पिपरिया पूरनपुर निवासी संदीप का उनके घर पर आना जाना हो गया और पत्नी से मित्रता कर ली.

उन्होंने आगे बताया, संदीप और उनकी पत्नी ने उनके नाम, पते और अभिलेखों में हेराफेरी करके पीड़ित के फोटो के स्थान पर अपना फोटो लगा कर फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया. पत्नी का फर्जी पति बनकर वे ऑस्ट्रेलिया चले गए. पीड़ित ने कहा कि दोनों ने मेरे साथ धोखाधड़ी करके आपराधिक षड्यंत्र किया है.

एसपी के रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पर गजरौला थाने में संदीप और पीड़ित की पत्नी के खिलाफ कई धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पत्नी अपने प्रेमी के साथ अब फिलहाल वापस आ चुकी है.

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि एक फर्जी पासपोर्ट बनवा कर एक आदमी विदेश घूम आया है. हम जांच कर रहे है कि ये पासपोर्ट किस तरह बना है. उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच हो रही है कि फर्जी पासपोर्ट कैसे बन गया.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH