बहन के साथ हुए बलात्कार के बाद हत्या का बदला 19 साल बाद भाई ने ऐसे लिया ,,

उत्तर प्रदेश , 31-08-2020 4:04:05 PM
Anil Tamboli
बहन के साथ हुए बलात्कार के बाद हत्या का बदला 19 साल बाद भाई ने ऐसे लिया ,,
मुरादाबाद 31 अगस्त 2020 - उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 साल पहले बहन के साथ हुए अपराध का बदला हत्या कर के लिया. उसने गांव के ही रहने वाले युवक की गला काट कर हत्या कर डाली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, यह मामला मुरादाबाद के थाना छजलैट के ग्राम चौरा रसूलपुर का है, यहां उन्नीस साल पहले गांव के युवक ने युवती से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. मृतका के भाई ने बचपन से ही बहन की हत्या का बदला लेने की बात दिल में ठान ली थी और उसने 19 साल बाद अपने साथियों के साथ इस बदले को अंजाम भी दिया.

भाई ने पहले उस युवक का अपहरण किया और फिर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या करने वाले युवक और साथी को गिरफ्तार कर दोनों की निशानदेही पर मृतक का शव भी बरामद कर लिया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि 19 साल पहले बरासत ने इरशाद की बहन के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. फिर इरशाद ने बदला लेने की ठान ली थी. इरशाद ने कुछ दिन पहले अपने ही गांव के रहने वाले जबरू और फिरासत के साथ मिलकर पहले बरासत का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इरशाद और फिरासत को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा फरार आरोपी जबरू कुछ दिन पहले दूसरे मामले में जेल जा चुका है.

मुख्य आरोपी इरशाद ने बताया कि बरासत ने 19 साल पहले उसकी बहन की रेप के बाद हत्या कर दी थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने अपने दो साथियों के साथ 6 अगस्त को बरासत का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इरशाद ने युवक के शव वहीं गन्ने के खेत में डाल दिया था. बहन की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बरासत को मौत के घाट उतार दिया ।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH