ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की वाहन दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में दो ASI सहित 03 की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की वाहन दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में दो ASI सहित 03 की मौत
खरगोन 02 सितंबर 2023 - मध्य प्रदेश के खरगोन में ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मी हादसे का शिकार हो गए. उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है. वहीं एक पुलिस कर्मी घायल है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं जिनकी मृत्यु हुई है उन पुलिस कर्मियों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने का इंतजाम भी किया गया।

इस घटना के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर है. इधर जानकारी लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री चंद्र गुप्ता मिश्रा ने मृत पुलिस कर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त की. दरअसल, शुक्रवार को खरगोन में आयोजित सिद्धनाथ महादेव के शिव डोले में ड्यूटी कर वापस सनावद जा रहे थाने के पुलिस कर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवार दो एसआई एक आरक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक आरक्षक और एक नगर सैनिक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।

थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन से आ रहे एसआई रमेश भास्करे एसआई विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत अपने अन्य साथियों के साथ सिद्धनाथ के शिव डोले में शामिल होकर रात को खरगोन से वापस सनावद जा रहे थे. ग्राम बडूद के पहले उनकी अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी पुलिस कर्मी सवार थे. दुर्घटना के बाद वाहन में सवार एसआई रमेश भास्करे विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं घटना में शामिल आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल को गंभीर हालत में रेफर किया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सनावद जाकर थाना प्रभारी निर्मलकुमार श्रीवास से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. वहीं मृतक पुलिस कर्मियो के शव उनके घर भेजे जाने के इंतजाम किए गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH