भारत ने रचा इतिहास , चांद के बाद अब सूर्य नमस्कार , आदित्य L-1 की हुई सफल लांचिंग

नई दिल्ली , 02-09-2023 6:35:16 PM
Anil Tamboli
भारत ने रचा इतिहास , चांद के बाद अब सूर्य नमस्कार , आदित्य L-1 की हुई सफल लांचिंग
नई दिल्ली 02 सितंबर 2023 - भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। आज इसरो ने भारत का पहला सौर मिशन 'आदित्य एल-1' सफलता पूर्वक लॉन्च किया। इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरिकोटा से इसे लॉन्च किया। जब आदित्य मिशन लॉन्च हुआ तो इसरो का स्पेस सेंटर तालियों से गूंज उठा। इसरो चीफ एस सोमनाथ समेत तमाम वैज्ञानिक तालियां बजा रहे थे। वहीं श्री हरिकोटा पहुंचे हजारों दर्शकों भी खुशी मनाते दिखे। बता दें कि इसरो ने पीएसएलवी सी57 रॉकेट की मदद से शनिवार को आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च किया है।

आदित्य एन-1 मिशन लॉन्च होने से पहले तक इसरो के सभी वैज्ञानिकों की निगाहें कमांड स्क्रीन पर टिकी हुई थीं। फिर कमांड सेंटर से लॉन्चिंग की काउंटडाउन शुरू हुई। इसी के साथ वैज्ञानिकों समेत वहां मौजूद सभी लोगों के दिल की धड़कने भी बढ़ गईं। फिर लॉन्च हुआ हमारा आदित्य एल-1 मिशन। 

कुछ ही सेकेंड में इसरो का बाहुबली रॉकेट PSLV C57 आदित्य को लेकर आसमान में उड़ गया। श्री हरिकोटा पहुंचे हजारों दर्शकों ने इस नजारे को अपने कैमरे में भी कैद किया।

आदित्य एल-1 अतंरिक्ष यान ने लॉन्चिंग के तीन चरणों को सफलता पूर्वक पार कर लिया है। पहले से निर्धारित पथ पर तय रफ्तार से स्पेसक्राफ्ट आगे बढ़ रहा है। यह स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर L1 पॉइंट तक जाएगा। इस पॉइंट पर पृथ्वी और सूर्य दोनों का गुरुत्वाकर्षण ऐसा होता है जो स्पेसक्राफ्ट को बैलेंस बनाए रखेगा, साथ ही यहां अभिकेंद्रीय बल भी लगता है, जिससे ये यहां से ही सूर्य की परिक्रमा करेगा और वैज्ञानिक जानकारी इसरो को भेजेगा। L1 पॉइंट तक पहुंचने में आदित्य को करीब 125 दिनों का टाइम लगेगा।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH