प्रेमिका की तलाश में गैरकानूनी तरीके से बार्डर पार कर पाकिस्तान से भारत आया प्रेमी , हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की तलाश में गैरकानूनी तरीके से बार्डर पार कर पाकिस्तान से भारत आया प्रेमी , हुआ गिरफ्तार
नई दिल्ली 01 सितंबर 2023 - पाकिस्तान से दुबई और फिर दुबई से नेपाल होते हुए हिंदुस्तान का रास्ता मानो सरहद पार मुहब्बत का मार्ग बन गया है. चार बच्चों के साथ सीमा हैदर ने भी यही रास्ता चुना और काफी मुश्किलों के बाद सचिन से मिल सकी. अब एक और पाकिस्तानी नागरिक हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है, जो अपनी भारतीय पत्नी के साथ इसी रास्ते हिंदुस्तान आ पहुंचा।

यहां वह अपने ससुराल वालों के साथ रह रहा था. ससुराल वालों ने ही उसे भारत आने में मदद की. वह हैदराबाद के किशनबाग इलाके की रहने वाली एक लड़की से दुबई में मिला था. फिर दोनों में प्यार हुआ और शादी कर ली।

पाकिस्तानी नागरिक की पहचान फैज अहमद के रूप में हुई है. हैदाराबाद की बहादुरपुरा पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से रह रहे फैज को गिरफ्तार किया. डीसीपी साउथ जोन के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक नवंबर 2022 में भारत आया. बिना वीजा वह काठमांडू पहुंचा और वहां से अवैध रूप से हिंदुस्तान में प्रवेश किया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, फैज दिसंबर 2018 में पाकिस्तान से युनाइटेड अरब अमीरात के शारजाह काम की तलाश के लिए जाता है. वह डिजार्ड स्टूडियो गार्मेंट्स कंपनी में स्टिचिंग और फिनिशिंग का काम करता था. 2019 में भारतीय लड़की 29 वर्षीय नेहा फातिमा के साथ फैज की मुलाकात हुई. नेहा उसे एक मिलिनियम फैशन इंडस्ट्रीज में काम दिलाई. दोनों में बातचीत बढ़ती गई. पांच साल का अंतर होते हुए भी दोनों में प्रेम पनप गया. दुबई में ही दोनों ने कथित रूप से शादी कर ली. उनका तीन साल का एक बेटा भी है।

नेहा के माता-पिता ने फैज को नेहा के साथ दुबई से गैरकानूनी तरीके से नेपाल होते हुए भारत में प्रवेश करने में मदद की. हैदाराबाद के किशनबाग में अपनी पत्नी, बेटा और सास ससुर के साथ रह रहा था. सास-ससुर उसके लिए नकली आधार कार्ड बनाने की कोशिश कर रहे थे. डीसीपी साउथ जोन के मुताबिक, उसे गुरुवार को किशनबाग के बहादुरपुरा स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, हालांकि कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है लेकिन उसके इतिहास की पूरी तरह से जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH