रक्षाबंधन के दिन बड़ा सड़क हादसा , बस और पिकअप की टक्कर से 03 लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रक्षाबंधन के दिन बड़ा सड़क हादसा , बस और पिकअप की टक्कर से 03 लोगो की मौत
सिवनी 30 अगस्त 2023 - जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर लखनादौन-घंसौर (मंडला) राजमार्ग क्रमांक 44 पर हादसा हो गया। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए सहसना बंजारी घाट के पास भोपाल से मंडला जा रही यात्री बस की टक्कर सामने से आ रहे मालवाहक पिकअप वाहन से हो गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार अन्‍य यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

लखनादौन थाना प्रभारी एनपी चौधरी ने मीडिया को बताया कि मृतकों की पहचान पुरषोत्तम पुत्र नत्थू झारिया (34), नरेंद्र पुत्र प्रेमलाल धुर्वे (28) व सत्येंद्र पुत्र मुकेश यादव (34) तीनों समनापुर लखनादौन निवासी के रूप में हुई है। न्यू स्टार सर्विस की बस क्रमांक MP 33 PV 9090 में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। भीषण सड़क हादसे के बाद बस ड्राइवर, कंडक्टर मौके से वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

स्वजनों ने अनुसार सत्येंद्र यादव टेंट डेकारेशन का काम करता था, जो मंगलवार रात टेंट का समान व सवारी छोड़ने घंसौर के जोधपुर गांव गया था। सुबह पिकअप में सवार तीनों वापस लखनादौन के समनापुर गांव लौट रहे थे। बस की टक्कर से पिकअप वाहन क्रमांक MP 51 LA 0556 पलटकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। सिर व सीने में गंभीर चोट लगाने के कारण पिकअप सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया हैं। हादसे पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH