छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला , ASI सहित 04 पुलिसकर्मी घायल , पूरा गाँव छावनी में तब्दील

सूरजपुर , 30-08-2023 5:31:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला , ASI सहित 04 पुलिसकर्मी घायल , पूरा गाँव छावनी में तब्दील
सूरजपुर 30 अगस्त 2023 -  सूरजपुर जिले के बीरमताल खड़गवां गांव में मंगलवार रात दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची बसदेई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने प्राण घातक हमला कर एक ASI सहित चार पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार के पश्चात अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

बसदेई चौकी के ग्राम बीरमताल में मंगलवार की रात करीब दस बजे बसदेई पुलिस को सूचना मिली कि गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हो रहा है सूचना मिलने पर ASI मानिक दास पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां लाठी डंडा राड से लैस होकर पहुंचे 30 से 40 ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर प्राण घातक हमला कर दिया।

पुलिस टीम पर हमला होने की जानकारी मिलने पर बसदेई चौकी प्रभारी लक्ष्मी गुप्ता पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने हमले में खून से लथपथ पुलिस कर्मियों को तत्काल जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला समेत एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल , सीएसपी एसएस पैकरा भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात सिर की गंभीर चोट के कारण बुरी तरह जख्मी प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज एवं नगर सैनिक बृजेश साहू को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। घटना में घायल आरक्षक सुरेश साहू का जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में उपचार जारी है। वही ASI मानिक दास को उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH