सक्ती - युवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा धमकी देने का आरोप , थाने और संचार विभाग में हुई शिकायत

सक्ती , 28-08-2023 2:53:07 AM
Anil Tamboli
सक्ती - युवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा धमकी देने का आरोप , थाने और संचार विभाग में हुई शिकायत
सक्ती 27 अगस्त 2023 - इस वक्त चाम्पा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जँहा पत्रकारों ने सक्ती जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है पत्रकारों ने बालेश्वर साहू पर गाली-गलौज और देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चाम्पा थाने में लिखित शिकायत करने के साथ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला से की है।

प्रेस क्लब चाम्पा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा ने बताया कि प्रेस क्लब चाम्पा के सदस्य किसी कार्य को लेकर 27 अगस्त की सुबह 8:30 बजे चाम्पा स्थित तहसील रोड स्थित बालेश्वर साहू के निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान वो घर पर मौजूद नही थे, जिस पर पत्रकारो ने घर के बाहर ही उन्हें फोन किया। फोन पर सामान्य चर्चा पर ही सक्ती जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू भड़क गए और वह रायपुर में होने की बात कहते हुए फोन पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए यँहा तक कह डाला कि जहाँ हो वही रहो मैं तुरंत रायपुर से आता हूं देख लूंगा।

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश मीडिया संचार प्रमुख होने के नाते मैं इस घटना के लिए खेद प्रकट करता हूं , पत्रकारों के प्रति ऐसे दुर्व्यवहार किया गया होगा तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उक्त घटना की विस्तृत जानकारी मुझे भेजा जाय।

बता दे कि सक्ती जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के इस कृत्य से सक्ती और जांजगीर चाम्पा जिले के पत्रकारों में काफी आक्रोश है अगर समय रहते दोषी पर कार्यवाही नही हुई तो इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाई दे सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH