महिला ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मारा थप्पड़ , दोनों ने एक दूसरे पर लगाया यह आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मारा थप्पड़ , दोनों ने एक दूसरे पर लगाया यह आरोप
मुरैना 25 अगस्त 2023 - महिला पार्षद के कारण शुक्रवार को सबलगढ़ नगर पालिका में बड़ा विवाद हो गया। पार्षद के साथ आई महिला ने तैश में आकर सीएमओ के गाल पर तमाचा जड़ दिया। यह पूरी घटना मोबाइल पर बने वीडियो में कैद हो गई।

घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर ढाई से तीन बजे का है, जब सीएमओ सियाशरण यादव लेखा कक्ष में लेखापाल रामप्रसाद जाटव, कार्यालय अधीक्षक ओमप्रकाश धाकड़ के साथ बैठकर रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों का वेतन जारी करवाने का काम करवा रहे थे। इसी दौरान वार्ड 6 की पार्षद रचना राठौर, अशरफ खान, रुकमणि जग्गा के साथ एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं वहा पहुंचीं। पार्षद रचना ने वार्ड में काम नहीं करवाने की शिकायत की, इस पर सीएमओ ने कहा कि हर काम उनके हाथ में नहीं, पूरे अधिकार परिषद के हैं।

इसी दौरान पार्षद व उनके साथ आईं महिलाएं तू-तड़ाक करते हुए सीएमओ से अभद्रता करने लगीं। इस घटनाक्रम के बहुप्रसारित हुए वीडियो में सीएमओ महिलाओं से कह रहे हैं, कि पीछे हटकर शालीनता से बात कीजिए। इसी बीच महिला पार्षद के साथ आई रुकमणि जग्गा ने सीएमओ के गाल पर पूरी ताकत से चांटा जड़ दिया।

सीएमओ ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत में बताया है, कि रुकमणि ने चांटा मारा, इसके बाद पार्षद रचना राठौर व उसके साथ आए अशरफ ने टेबल पर रखे कागज फाड़ दिए और धमकाने लगे, कि नपा में अब कोई काम नहीं होगा। सीएमओ की शिकायत पर सबलगढ़ थाने में पार्षद रचना राठाैर, रुकमणि जग्गाव अशरफ खान के खिलाफ धारा 294, 332, 353, 186 एवं 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

जब मामला तूल पकड़ा और सीएमओ ने थाने में शिकायत की तो, महिला पार्षद रचना राठौर व वार्ड 16 की पार्षद विमला देवी ने भी थाने में आवेदन दे दिया, जिसमें सीएमओ यादव पर अभद्रता से लेकर छेड़छाड़ करने तक के आरोप लगाए हैं।पुलिस ने इस आवेदन को जांच में ले लिया है।

सीएमओ को चांटा मारने के बाद नपा के कर्मचारियों का आक्रोश भी फूट पड़ा और महिला पार्षद व अन्य आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग लेकर सबलगढ़ नपा के अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। दोपहर बाद ही नपा में ताला लगा दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH