छत्तीसगढ़ - ननद की हत्या के लिए भाभी ने दी 01 लाख की सुपारी , हत्या से पहले सभी गिरफ्तार

रायगढ़ , 26-08-2023 3:30:57 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ननद की हत्या के लिए भाभी ने दी 01 लाख की सुपारी , हत्या से पहले सभी गिरफ्तार
रायगढ़ 25 अगस्त 2023 - घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 3, उरांवपारा में गत 21 अगस्त की सुबह रमा उरांव पिता स्वर्गीय मयाराम उरांव (उम्र 30 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोते समय हमला करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 72 घंटे के भीतर न सिर्फ मामले का खुलासा किया है अपितु हमलावर युवकों सहित प्लानिंग करने वाले और घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों को पैसे देने वालों को भी गिरफ्तार किया है।

बीते 21 अगस्त को उरांवपारा निवासी युवती रमा उरांव पर सोते समय अज्ञात युवकों द्वारा सुबह उस वक्त हमला किया गया था जब उसकी मां बाथरूम की ओर गई थी। आरोपियों ने सबसे पहले युवती का मुंह दबा दिया और धारदार हथियार से उस पर हमला किया पर मुंह पर हाथ पड़ते ही युवती जाग गई और उसने दांतों से युवक की उंगलियों को काटा जिससे हमलावर सफल न हो सके और भाग निकले।

युवती ने घटना का वृतांत अपनी मां और परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर घर घुसकर हत्या कर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया था।

इसी क्रम में पीड़िता की भाभी की भूमिका संदेहास्पद लगने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुला जिस पर रमा की भाभी धनकुंवर तिग्गा ने बताया कि उसका पति रामलाल SECL कर्मचारी है जिसकी तीन बहने हैं उनमें से बाकी दो की शादी हो चुकी है और रमा बस अविवाहित बची है, शादी होकर आने के कुछ साल बाद से ही  सास रंगवती और इसकी ननद रमा अक्सर खेत मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा विवाद करते रहते हैं।

अपनी छोटी बहन दिशा भगत से इस बारे में चर्चा की और दोनों ने मिलकर रमा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और दिशा भगत जो बेंगलुरु में रहकर नर्स का काम करती है उसके परिचित रायगढ़ निवासी राजू गुप्ता से संपर्क करवाया जो रमा को जान से करने का सौदा 01 लाख में  तय किया जिसमे 50 हजार एडवांस लेकर गया बाकी रकम कम होने के बाद देने का तय किया गया। 

घटना दिनांक की पूर्व रात्रि 20 अगस्त को राजू गुप्ता अपने दो अन्य साथी विकास चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हमीरपुर थाना तमनार और मनिकेतन सिदार उम्र 25 वर्ष ग्राम गैरबहरी थाना तमनार के साथ मोटरसाइकिल से घरघोड़ा आकर पीड़िता की भाभी दनकौर तिग्गा के पास रुका और मौका देखकर सामने रह रही रमा के कमरे में घुसकर उस पर हमला किया गया हमले के दौरान रमा के पलटवार से हड़बड़ा कर हमलावर भाग निकले।

ताज़ा समाचार

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH