छत्तीसगढ़ - NH-49 में बड़ा सड़क हादसा , ट्रेलर और मजदा की टक्कर में दो लोगो की मौत , फोरलेन में लगा जाम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - NH-49 में बड़ा सड़क हादसा , ट्रेलर और मजदा की टक्कर में दो लोगो की मौत , फोरलेन में लगा जाम
बिलासपुर 25 अगस्त 2023 - बिलासपुर में फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर को ओव्हर टेक करने के दौरान स्वराज माजदा टकरा गयी। इस भीषण हादसे में स्वराज माजदा के चालक और हेल्पर की मौत हो गयी, वही एक अन्य युवक को गंभीर चोट आयी है। बताया जा रहा हैं कि दोनों वाहन काफी रफ्तार में थे। पीछे से आ रहे स्वराज माजदा के चालक ने ट्रेलर को ओव्हर टेक करना चाहा, लेकिन ओव्हर टेक करने के दौरान ही स्वराज माजदा की टक्कर ट्रेलर से हो गयी। दुर्घटना के बाद फोरलेन सड़क पूरी तरह से जाम हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया गया। सड़क दुर्घटना का ये मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े 6 बजें के लगभग ग्राम लावर स्थित खनिज नाका के पास ये सड़क हादसा घटित हुआ। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क पर गिट्टी लेकर जा रही ट्रेलर को पीछे से आ रहे स्वराज माजदा वाहन के चालक द्वारा ओव्हर टेक करने का प्रयास किया गया। लेकिन ओव्हर टेक करने के दौरान ही तेज रफ्तार स्वराज माजदा ट्रेलर से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में ट्रेलर की चपेट में आकर स्वराज माजदा का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में माजदा का चालक और परिचालक सहित एक अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की मदद से तत्काल तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां उपचार के दौरान स्वराज माजदा के चालक महेंद्र साहू और हेल्पर रविंद्र साहू की मौत हो गयी। वही दुर्घटना में घायल टिकेश कुमार मरावी का उपचार जारी है। मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्वराज माजदा में ऐश ब्रिक्स लोड था, जबकि ट्रेलर में गिट्टी लोड हैं। दोनों वाहनों के बीच ओव्हर टेक करने के दौरान टक्कर हो गयी, जिसमें स्वराज माजदा के चालक और परिचालक की मौत हो गयी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद फोरलेन मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गयी थी। घटना के तुरंत बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से किनारे हटाकर मार्ग को बहाल किया गया। मस्तूरी पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH