छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में घुसा भालू , लोगो मे दहशत का माहौल , वन विभाग मौके पर मौजूद

धमतरी , 24-08-2023 4:16:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में घुसा भालू , लोगो मे दहशत का माहौल , वन विभाग मौके पर मौजूद
धमतरी 24 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में गुरुवार सुबह भालू घूमते दिखाई दिए। धमतरी शहर में भालू घुसने से हड़कंप मच गया है। भालू को इस तरह घूमता देख लोगों में भय का माहौल है। शहर में भालू के आने की खबर वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग के साथ पुलिस की टीम तैनात है। गुरुद्वारा क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद कर दिया है। भालू किस तरफ से शहर में आया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

पिछले कुछ दिनों से रुद्री, गंगरेल, कोटाभर्री व मरादेव क्षेत्र में भालू घूम रहा था। 24 अगस्त को यह भालू विचरण करते हुए शहर में घुस गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

भालू को देखने लोगों की भीड़ लग गई है। सुबह मोटर स्टैंड वार्ड के गुरुद्वारा के पीछे विजय ताहिर पटाखा के पास अचानक भालू घुस गया। लगभग 6:15 बजे लोगों ने इसे देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

वार्ड वासी शौकत अली ने बताया कि लगभग 6:15 बजे नाहर गली की तरफ से भालू घुसा। पहला जाम पेड़ में चढ़ने के बाद जाम खाया और उसके बाद आगे झुरमुट की ओर बढ़ गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी और वह पहुंच गए हैं। लोग अभी घरों के अंदर घुसे हुए हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे नहीं निकाल पाए हैं।

इधर, वन विभाग के अधिकारियों में SDO मनोज विश्वकर्मा , रेंजर ज्योति गुप्ता , उमेश सिंह राकेश तिवारी , शशिकांत साहू , प्रियंका शर्मा , जितेंद्र सोनी , अर्जुन निर्मलकर , भगतराम चेलक सहित स्टाफ मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से ट्रेंकुलाइजर मंगाया गया है तब तक निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वह संयम रखें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH