चंद्रमा के बाद अब सूरज की बारी , सोलर मिशन के लिए आदित्य L-1 के लॉन्च की तैयारी

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चंद्रमा के बाद अब सूरज की बारी , सोलर मिशन के लिए आदित्य L-1 के लॉन्च की तैयारी
नैनीताल 23 अगस्त 2023 - चंद्रमा के सफल अभियान के बाद ISRO अब सूरज के करीब पहुंचने की तैयारी में है। बुधवार शाम चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग के साथ ही ISRO के चीफ एस सोमनाथ ने अपने अगले मिशन का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का लक्ष्य अब आदित्य L-1 मिशन को अंजाम तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर विज्ञानियों व देशवासियों को बधाई देते हुए कहा था कि जल्द ही इसरो सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए आदित्य एल-वन मिशन लांच करने जा रहा है।

माना जा रहा है कि इसरो जल्द ही आदित्य L-1 की लांचिंग तिथि की घोषणा कर सकता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के निदेशक व आदित्य एल-वन मिशन आउटरीच कमेटी के सह अध्यक्ष प्रो. दीपांकर बनर्जी ने बताया कि भारत आदित्य L-1 मिशन के जरिए अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगाने को तैयार है। उम्मीद है कि सितंबर प्रथम सप्ताह में यह मिशन लांच कर दिया जाएगा। इसरो पेलोड समेत सभी उपकरण तैयार कर चुका है। प्रारंभिक कंपन परीक्षण पूरा हो चुका है। वहीं ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के एकीकरण का कार्य लगभग अंतिम चरण पर है। आदित्य को अंतरिक्ष में "लैग्रेंज पाइंट्स" यानी L-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन किया जा सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसरो की यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। इस पर करीब एक दशक से कार्य चल रहा है। अब चंद्रयान-3 की सफलता ने इस मिशन की राह और आसान कर दी है। आदित्य-एल-वन मिशन का महत्वपूर्ण कार्य सीएमई यानी सूर्य से पृथ्वी की ओर आने वाले सौर तूफानों का निरीक्षण करना और मल्टी वेव लेंथ में सौर पवन की उत्पत्ति का अध्ययन करना है। यह रिमोट-सेंसिंग और इन-सीटू( प्रत्यक्ष) दोनों उपकरणों के जरिए सौर हवा की उत्पत्ति, सौर फ्लेयर्स, सौर तूफान, सीएमई के विकास और मौसम पर उनके प्रभाव का अध्ययन करने में सक्षम होगा। अभी तक सिर्फ अमेरिका, जर्मनी व यूरोपीय स्पेस एजेंसी ही सूर्य से जुड़े ऐसे मिशन में कामयाब हुए हैं।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH