जन शताब्दी , अमरकंटक एक्सप्रेस सहित यह 10 ट्रेने 06 दिनों के लिए रद्द , देखे नाम और नंबर

मध्य प्रदेश , 23-08-2023 5:48:06 PM
Anil Tamboli
जन शताब्दी , अमरकंटक एक्सप्रेस सहित यह 10 ट्रेने 06 दिनों के लिए रद्द , देखे नाम और नंबर
भोपाल 23 अगस्त 2023 - रेल यात्री ध्यान दें। भोपाल-इटारसी रेलमार्ग से होकर चलने वाली पंचवेली एक्सप्रेस , जनशताब्दी , अमरकंटक एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें एक से पांच दिन तक निरस्त रहेंगी। वहीं जबलपुर से सोमनाथ के बीच चलने वाली अप व डाउन ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से गुजारा जाएगा। भोपाल-इटारसी रेलखंड पर पवारखेड़ा एवं जुझारपुर केबिन फ्लाइओवर कार्य की वजह से नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए सलाह दी है कि रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

01 - गाड़ी संख्या 19343 इंदौर - सिवनी पंचवेली एक्सप्रेस दिनांक 23 , 25 , 26 एवं 27 अगस्त को तथा गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा - इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस दिनांक 24 , 26 , 27 एवं 28 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
 
02 - गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति - जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 23 अगस्त से 27 अगस्त तक एवं गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर - रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस 24 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

03 - गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग - भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस 23 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक एवं गाड़ी संख्या 12854 भोपाल - दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 24 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

04 - गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति - अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अगस्त 2023 को एवं गाड़ी संख्या 01666 अगरतला - रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अगस्त 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

05 - गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर - बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-  जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त 2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी

01 - गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर - सोमनाथ एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 23 , 24 , 26 एवं 27 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा - बीना - भोपाल होकर गंतव्य को जाएगी।

02 - इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ - जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 23 , 24 एवं 25 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल - बीना - कटनी मुड़वारा - जबलपुर तक आएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH