POK में घुसे 15 भारतीय कमांडो , 4 आतंकी कैंप तबाह , 8 आतंकी ढेर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
POK में घुसे 15 भारतीय कमांडो , 4 आतंकी कैंप तबाह , 8 आतंकी ढेर
नई दिल्ली 22 अगस्त 2023 - भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर एक बार फिर आतंकी कैंप को तबाह कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 15 भारतीय कमांडो ने राजौरी व पुंछ जिलों के मध्य से नियंत्रण रेखा के पार जाकर पाक अधिकृत कश्मीर के कोटली के नकयाल में सक्रिय आतंकियों के चार लांचिंग पैड को तबाह कर दिया है। भारतीय कमांडो की इस कार्रवाई में 8 आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है।

पाक अधिकृत कश्मीर के कोटली क्षेत्र में आतंकियों के शिविरों पर बड़ी कार्रवाई के लिए 12 से 15 कमांडो ने शनिवार रात पैदल ही सीमा पार की थी। आतंकी कैंप तबाह करने के बाद सभी जांबाज कमांडो सकुशल वापस लौट आए हैं।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, POK में मौजूद आतंकी कैंप में बड़े आतंकी हमले की तैयारी की जा रही थी। यह हमला राजौरी या पुंछ में किया जा सकता था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता सूचना मिली थी कि LOC के पार इन लांचिंग पैड में बड़े हमले की योजना तैयार की जा रही है। 

इन लांचिंग पैड पर पाकिस्तानी सेना, उसकी खुफिया एजेंसी ISI और बैट टीम की हलचल भी बढ़ गई थी। वहीं समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पाक अधिकृत कश्मीर के कोटली जिले के पुलिस अधीक्षक रियाज मुगल ने कहा है कि भारतीय सेना की गोलीबारी में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग की मौत हुई है। पाकिस्तान पिछली बार की तरह अभी भी आतंकी गतिविधियों को छिपाने का प्रयास कर रहा है।

इधर भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक के दावों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी, जैसा कि दावा किया गया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सोमवार की सुबह 2 आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते देखा गया था, जिन्हें भारतीय कमांडो ने सफलतापूर्वक रोक दिया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH