पत्नी और दो बच्चो की हत्या करने के बाद पति ने खुद का गला काटा , इलाके में फैली सनसनी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी और दो बच्चो की हत्या करने के बाद पति ने खुद का गला काटा , इलाके में फैली सनसनी
उज्जैन 20 अगस्त 2023 - बड़नगर तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम बालोदा (RC) में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई है। एक पिता ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलवार से हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला रेत लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। दो बच्चों ने छत से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तफ्तीश शुरू की है। उज्जैन से FSL टीम भी मौके पर पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुुसार ग्राम बालोदा RC में दिलीप सिंह नाम का शख्स अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। शनिवार रात को वह शराब पीकर घर पहुंचा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घर में कुत्ता घुसने और दिलीप द्वारा उस मारने पर पत्नी गंगाबाई ने उसे रोका था। इस बीच दोनों के बीच विवाद हुआ। इस पर दिलीप ने गंगाबाई का गला काट दिया।

बीच-बचाव करने आए पुत्र योगेश और बेटी नेहा को भी मार डाला। यह देख दो बच्चे देवेंद्र और बुलबुल घर की छत पर पहुंचे और वहां से कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच दिलीप ने अपना गला भी काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में गांव के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार दिलीप ने हाल ही में कुछ जमीन बेची थी। उसके तीस लाख रुपये आए थे। वह सट्टा भी खेलता था और बीते दिनों बड़ी रकम हार गया था। इसी बात को लेकर भी घर में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH