अवैध संबंधों की खातिर महिला ने उजाड़ा अपना सुहाग , प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंधों की खातिर महिला ने उजाड़ा अपना सुहाग , प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
नीमच 20 अगस्त 2023 - अवैध संबंध एक बार फिर एक परिवार के उजड़ने की वजह बन गए। मामला नीमच के जीरन थाने का है जहां बीते दिनों हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की वजह पत्नी के अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी पति को लग गई थी और वो पत्नी व उसके प्रेमी के बीच रोड़ा बन रहा था।

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जीरन थाने पर 4 अगस्त को राजेश कीर नाम के युवक ने आकर सूचना दी थी कि उसका भाई गोपाल कीर रात से गायब है। उसकी लाश घर के पास के कुएं में हो सकती है क्योंकि कुएं के पास उसकी चप्पल पड़ी है। इस सूचना की तस्दीक करने पुलिस मौके पर पहुंची तो कुएं से गोपाल की लाश बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की तो जल्द ही एक के बाद एक पुलिस को ऐसे सुराग मिले जो गोपाल की पत्नी पर हत्या का शक जाहिर कर रहे थे।

पुलिस को जांच के दौरान मृतक के किसी से कोई रंजिश या बुराई जैसे तथ्य नहीं मिले, लेकिन धीरे धीरे उसकी पत्नी कांताबाई के साथ में हलवाई गोरधन धनगर के साथ में काम करने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने भी मृतक की पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात लिखी। इस आधार पर जब पुलिस ने मृतक की पत्नी और हलवाई गोरधन को पकड़कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। 

मृतक गोपाल की पत्नी ने बताया कि उसके गोरधन के साथ अवैध संबंध हैं और इसके बारे में पति को पता चल गया था। इसलिए हमने उसकी हत्या की साजिश रची और गला घोंटकर हत्या करने के बाद गोपाल के शव को कुएं में फेंक दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH