जांजगीर चाम्पा - 07 साल की मासूम के साथ रेप , पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 07 साल की मासूम के साथ रेप , पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर 20 अगस्त 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले में सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी थी। घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बच्ची से रेप की ये घटना जांजगीर जिला के सारागांव थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक सूर्यवंशी पेशे से खेती-किसानी का काम करता है। 13 अगस्त को आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की बच्ची को अपने घर बहला-फुसलाकर ले आया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद किसी तरह डरी-सहमी बच्ची अपने घर पहुंची।

पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद परिजनों ने बच्चीं के साथ सारागांव थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उधर पुलिस में अपराध दर्ज कराये जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। इसी बीच पुलिस को आरोपी के घर में छिपे होने की जानकारी मिली तब पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक सूर्यवंशी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH