PM मोदी के ट्रांसलेटर के घर 10 लाख की लूट , सोनिया और हाफिज ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली , 19-08-2023 4:15:20 AM
Anil Tamboli
PM मोदी के ट्रांसलेटर के घर 10 लाख की लूट , सोनिया और हाफिज ने दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली 18 अगस्त 2023 - नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्रांसलेटर के घर चोरी का मामला सामने आया है. पीएम के भाषणों के ट्रांसलेटर (अनुवादक) को बेहोश करके घटना को अंजाम दिया गया. आरोप है कि एक महिला और उसका पति घर के अंदर से 10 लाख रुपये चुरा लिए. यह घटना थाना फेज 2 में स्थित सेक्टर 93 की सिल्वर सिटी सोसायटी की है. नोएडा के सेक्टर 93 में स्थित इस बहुमंजिला सोसायटी में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. नोएडा के फेज 2 थाने की पुलिस ने इस मामले की FIR दर्ज की है. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

नोएडा के सेक्टर 93 में रहने वाले रामकुमार ने फेज 2 थाने में एक FIR दर्ज कराई है. रामकुमार पीएम नरेंद्र मोदी समेत अनेक बड़ी हस्तियों के लिए ट्रांसलेटर (अनुवादक) का काम करते हैं. रिपोर्ट में रामकुमार ने कहा है कि उनके घर सिल्वर सिटी सेक्टर 93 नोएडा में काम करने वाली घरेलू सहायिका सोनिया खान व उसका पति हाफिज उन्हें नशीला दूध पिलाकर घर के अंदर लॉकर में रखे 10 लाख रुपये लूट ले गए।

पीड़ित रामकुमार ने बताया कि वह ज्यादातर समय उत्तरखंड के रुड़की में रहते हैं. नोएडा के सेक्टर 93 स्थित सिल्वर सिटी सोसायटी में उनका फ्लैट है. इस फ्लैट में वे कभी-कभी आकर रुकते हैं. जब वे नोएडा के फ्लैट में आते हैं तो वर्षों से घर का कामकाज कर रही घरेलू सहायिका को बुला लेते हैं. उन्होंने बताया कि 13 अगस्‍त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए उन्हें साथियों के साथ दिल्ली जाना था. एंट्री का पास भी उनकी कार पर लगा हुआ था. रोज की तरह वह सुबह उठे तो एक घरेलू सहायिका घर की साफ-सफाई कर चली गई थी।

वहीं दूसरी घरेलू सहायिका सोनिया सुबह नौ बजे खाना बनाने के लिए आई. सोनिया ने मदद के लिए पति हाफिज को भी बुला लिया. सोनिया ने करीब 10 बजे रामकुमार को दूध दिया. दूध पीने के बाद रामकुमार की तबीयत खराब होने लगी. इस वजह से वह फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में नहीं गए. उन्होंने अपनी कार साथियों को दे दी. करीब तीन बजे जब उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी तो उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH