कांग्रेस विधायक ने कहा मुझे गधे पर बैठाकर जुलूस निकालो फिर श्मशान घाट में ले जाकर ,,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक ने कहा मुझे गधे पर बैठाकर जुलूस निकालो फिर श्मशान घाट में ले जाकर ,,,
श्योपुर 18 अगस्त 2023 - अपने विवादित बयानों और प्रदर्शनों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर अपनी अजब ख्वाहिश को लेकर चर्चा में हैं. इस बार विधायक जंडेल ने इच्छा जताई है कि जनता उन्हें गधे पर बैठाकर शहरभर में जुलूस निकाले और फिर मरघट पर ले जाकर पूजा-पाठ करे. हालांकि, विधायक ने यह ख्वाहिश बारिश की कामना के लिए टोटके के रूप में अपनाने जताई है. लेकिन विधायक की इस अजीब इच्छा को लोग सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने मीडिया के सामने गधे पर बैठाकर जुलूस निकालने की इच्छा जाहिर की है. विधायक का मानना है कि क्षेत्र के मुखिया को गधे पर बिठाकर घुमाया जाए और आखिरी में श्मशान पहुंचकर पूजा प्रार्थना की जाए तो तत्काल बारिश हो जाती है।

विधायक का कहना है कि यह एक आजमाया हुआ टोटका है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में कहीं देखा था. इसे लेकर अब वह श्योपुर की जनता से अपील कर रहे हैं कि वो भी इस टोटके को करे. इस क्षेत्र के मुखिया यानी विधायक को गधे पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाले तो इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और बारिश जरूर होगी।

यह बता दें कि ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के इस सीजन में अल्पवर्षा के चलते धान की फसल करने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है. बिजली भी काम मिल रही है. इस वजह से ट्यूबवेल ठीक से नहीं चल पा रहे. इस हालात में किसानों की फसल पर बुरा असर न पड़े, इसलिए विधायक ने खुद को गधे पर बैठाकर जुलूस निकालने की इच्छा जाहिर की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH