झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का किया ऑपरेशन , पेट काट कर निकाली अंतड़ी हुई मौत

मध्य प्रदेश , 18-08-2023 12:36:36 AM
Anil Tamboli
झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का किया ऑपरेशन , पेट काट कर निकाली अंतड़ी हुई मौत
मऊगंज 17 अगस्त 2023 - मऊगंज जिले के हनुमना थाना अंतर्गत उकसा कोठार में गलत इलाज से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि तीन दिन से झोलाछाप डाक्टर वृद्धा की दवा कर रहा था। वह अंतिम बार गत 16 अगस्त की शाम घर आया। उसने बहू को कमरे के बाहर कर दिया। फिर अंदर जाकर सास का ऑपरेशन करने लगा। इसी बीच गर्भाशय के रास्ते आंत बाहर आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। डर कर झोलाछाप चिकित्सक भाग गया।

वारदात के बाद बहू ने स्वजनों को जानकारी दी। तुरंत घर वाले आये। इसके बाद हनुमना पुलिस को खबर दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए एफएसएल को अवगत कराया। सीन आफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डा. आरपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। निरीक्षण में घटनास्थल पूरा संदिग्ध मिला है।

हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि मृतका दुआसिया साकेत पत्नी परमेश्वरदीन 65 वर्ष निवासी उकसा कोठार की रहने वाली है। संदिग्ध मौत के बाद FSL टीम के प्रभारी डा. आरपी शुक्ला, एसडीओपी मऊगंज इंद्राज सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने शव परीक्षण किया। इसके बाद घटनास्थल की फोटोग्राफी भी कराई है। पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज शव भेज दिया। यहां पर पीएम उपरांत शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
 
ग्रामीणों ने बताया है कि वृद्ध महिला का झोलाछाप डाक्टर दवाई कर रहा था। घर में सास और बहू ही रहती थी। बाकी लोग मजदूरी करने बाहर चले गए थे। घटनास्थल के पास खाट में मृतका के शरीर से निकली देह और आंत दिखी है। जल्दबाजी में चिकित्सक कैंची और ब्लेड छोड़कर भाग गया है। चादर खून से लथपथ मिली है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH