छत्तीसगढ़ - ग्राम पंचायत लिमतरा के 17 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा , जाने क्या है वजह
बिलासपुर , 17-08-2023 6:00:08 PM
बिलासपुर 17 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पंचों द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है। यहां ग्राम पंचायत लिमतरा के 17 पंचों ने SDM को सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सभी पंचों ने ज्ञापन के साथ SDM को इस्तीफा सौंपा हैं। पंचों ने सरपंच और सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा का फैसला लिया। मामला मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र का है.
SDM को सौंपे गए पत्र में 17 पंचों ने लिखा है कि हम पंचगण छत्तीसगढ़ शासन में निर्वाचित हुए हैं। सचिव सरपंच द्वारा मनमानी की जा रही है। विगत 10-11 महीने से मासिक बैठक भी नहीं कराया गया है। अतः हम सब पंचगण समूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं।
















