गदर 2 देखने के लिए थियेटर के बाहर हुआ गदर , दो पक्षो में जमकर चले लात और घूंसे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गदर 2 देखने के लिए थियेटर के बाहर हुआ गदर , दो पक्षो में जमकर चले लात और घूंसे
भोपाल 17 अगस्त 2023 - शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में स्थित रंगमहल टाकीज में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर-2' का टिकट लेने लाइन में खड़े युवक से दूसरे युवक ने मारपीट कर दी। घटना 15 अगस्त शाम की है। आरोपित ने बेल्ट उतारकर युवक को मारा। बेल्ट में लगे लोहे का बक्कल लगने से युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों में टिकट की लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीटी नगर पुलिस ने बताया कि राहुल नगर निवासी नीतेश हरियाले (20) कोलार में हाउस कीपिंग का काम करता है। विगत 15 अगस्त की शाम करीब सवा छह बजे वह रंगमहल टाकीज में 'गदर 2' फिल्म देखने गया था। वह टिकट लेने लाइन में खड़ा था। तभी एक युवक आया और उसे लाइन से हटाने लगा। वह नीतेश को लाइन से हटाकर खुद उसकी जगह लाइन में खड़ा होना चाह रहा था। इसी बात को लेकर उन दोनों में विवाद होने लगा।

इसी दौरान आरोपित युवक ने गाली-गलौज करते हुए कमर से अपना बेल्ट निकाल लिया और उसके बक्कल से नीतेश के सिर पर वार कर दिया। सिर में बक्कल लगने से नीतेश लहूलुहान हो गया। मारपीट करने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी दी कि मेरा नाम शिवा बाथम है। यहां मेरा नाम चलता है। अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से खत्म कर दूंगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH