छत्तीसगढ़ - वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री का निधन , पार्टी में शोक की लहर

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री का निधन , पार्टी में शोक की लहर
रायपुर 17 अगस्त 2023 -  छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश में श्रममंत्री रहे लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्तपाल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, इसके बाद परिजनों ने उन्हे वापस राजनांदगांव ले जाने का फैसला किया। रायपुर से राजनांदगांव लौटने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी को तबियत अत्यधिक नाजुक होने के कारण उन्हे एंबुलेंस पर वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए राजनांदगांव के लिए परिजनों के साथ रवाना किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

17 अगस्त को दोपहर 3ः30 बजे निवास स्थान से होते हुए मानव मंदिर चौक से गंज चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय में 4 बजे पार्थिव देह को श्रद्धांजलि के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम 4ः30 बजे के लगभग लखोली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दे कि लीलाराम भोजवानी पहली बार साल 1965 में राजनांदगांव नगर निगम में पार्षद बने। इसके बाद सन 1990 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता, फिर 1998 में भी वापस विधायक चुने गए ।

अविभाजित मध्य प्रदेश के समय में लीलाराम श्रम विभाग में मंत्री रहे, इसके अलावा उन्होंने साल 2000 से विधायक दल के कोषाध्यक्ष, राजनांदगांव भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारियां भी संभाली। भोजवानी कई बार श्रमिकों, झुग्गी झोपड़ी वासियों की समस्या,मजदूर, मुर्रा पोहा और सामाजिक संस्थाओं के आंदोलन की वजह से जेल भी जा चुके थे। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH