छत्तीसगढ़ - पत्नी के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट , गॉंव में फैली सनसनी
बिलासपुर , 17-08-2023 6:25:13 AM
बिलासपुर 17 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, दोनों भाई के बीच भाभी को घर से निकालने को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ कि एक भाई दूसरे भाई की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम जयलाल भानु हैं वह ग्राम छतौना का निवासी हैं। वहीं मृतक युवक का नाम शत्रुघ्न भानु हैं। बताया जा रहा है कि, दोनों भाई के बीच भाभी को घर से निकालने को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ कि,एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया।
















