10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी देवीदीन पटेल गिरफ्तार , नामान्तरण के लिए मांगी थी रिश्वत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी देवीदीन पटेल गिरफ्तार , नामान्तरण के लिए मांगी थी रिश्वत
जबलपुर 16 अगस्त 2023 - जबलपुर की सिहोरा तहसील में पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा। पटवारी के साथ उसका एक सहयोगी जिसे दलाल भी कहा जा रहा है उसे भी पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार सिहोरा तहसील में पदस्थ पटवारी देवीदीन पटेल और उसके सहयोगी शारदा पटेल रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

फौती नामांतरण के नाम पर पटवारी देवीदीन पटेल ने जितेंद्र सिंह पटेल निवासी ग्राम सिन्गोद से 20 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की पहली किस्त दस हजार रुपये लेकर जितेंद्र सिंह पहुंचा। 10 हजार रुपये लेते पटवारी कार्यालय मझगवां से दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस मामले में लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि आवेदक जितेंद्र सिंह पटेल पिता हल्के राम पटेल उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम सिंगोद थाना पनागर ने बहन सीमा पटेल की शादी अरविंद पटेल निवासी जुनवानी तह सिहोरा से हुई थी। 

आवेदक के जीजा अरविंद पटेल की दिनांक 24 अप्रैल को कंरट लगने से मृत्यु हो गई। जिनका ग्राम जुनवानी में 1.23 हेक्टेयर कृषि भूमि है। जिसका फौती नामांतरण करने के हेतु आवेदक की बहन द्वारा दिनांक 31 जुलाई को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, लेकिन पटवारी इस कार्य को करने में लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

हल्का पटवारी देवीदीन पटेल द्वारा फौती नामांतरण कार्य करने के एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग हुई थी। इस संबंध में पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत दी थी। शिकायत सत्यापन उपरांत आज 16 अगस्त लोकायुक्त ने ट्रेप की कार्रवाई की और सह आरोपित (दलाल) शारदा पटेल निवासी कचनारिया जो कि पटवारी देवीदीन पटेल के कहने पर रिश्वत राशि प्रथम किस्त दस हजार रुपये लेते पकड़ा गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH