छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
अंबिकापुर 15 अगस्त 2023 - भाजपा नेता के भाई की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। जिस हालत में लाश मिली है, वो कई तरह की शंकाओं का जन्म दे रहा है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम सूरज गुप्ता है जो भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता का भाई है।

जानकारी के मुताबिक सांड़बार मंदिर के सामने स्थित गौठान के शेड में फांसी पर लटकी हुई मिली। उसकी लाश उसी के शर्ट के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। पास में पेन और सिगरेट पड़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, सूरज गुप्ता घूमने निकला था। उसने रात में अपने छोटे भाई संतोष गुप्ता के मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी कि उसका सांड़बार बैरियर के पास किसी से विवाद हो गया है, तुम आ जाओ। इस बात पर भाई ने कहा कि सुबह देखेंगे, तुम घर वापस आ जाओ, लेकिन वह नहीं लौटा।

फिर सुबह उसकी लाश मिली है। सूरज गुप्ता सीएमएस एजेंसी में कैश वाहन में ड्राइवर था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वो शाम करीब 6 बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। जांच के दौरान मृतक के दाहिने हाथ में पेन से ‘जीवन अपनी मर्जी से खत्म कर रहा हूं’ लिखा हुआ मिला है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही मौत की असल वजहों का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH