छत्तीसगढ़ - महिला और दो बच्चो की नदी में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला और दो बच्चो की नदी में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
रायगढ़ 14 अगस्त 2023 - रायगढ़ के मांड नदी में एक महिला और दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि नदी में लाश दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की जांच में महिला और बच्चों की पहचान नही हो सकी हैं। पुलिस मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी हैं। महिला और बच्चों ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की या फिर किसी ने तीनों की हत्या कर लाश को नदी में ठिकाने लगा दिया ? इस बात का खुलासा पुलिस की प्राथमिक जांच में नही हो सका हैं। मामला भूपदेवरपुर क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में बहने वाली मांड नदी में सोमवार को तीन लाशे तैरते हुई मिली। स्थानीय लोगों ने जब इसे देंखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा हैं कि महिला की उम्र 36 से 40 वर्ष के बीच हैं, जबकि दोनों बच्चों की उम्र 4 से 5 और 6 से 7 साल की बतायी जा रही हैं। घटना की शुरुआती जांच में महिला के अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की आशंका जतायी जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में महिला और दोनों बच्चों की पहचान नही हो सकी हैं। आसपास के थाना में गुम इंसान की जानकारी के साथ ही तीनों के फोटो भेजकर पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस का कहना हैं कि महिला और बच्चों की मौत नदी में डूबने से हुई या फिर उन्हे किसी ने मारने के बाद नदी में फेंक दिया, ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH