महिला से पुरुष बनेगी जिले में पदस्थ महिला आरक्षक , गृह विभाग ने दी लिंग परिवर्तन की अनुमति

मध्य प्रदेश , 15-08-2023 12:41:23 AM
Anil Tamboli
महिला से पुरुष बनेगी जिले में पदस्थ महिला आरक्षक , गृह विभाग ने दी लिंग परिवर्तन की अनुमति
भोपाल 14 अगस्त 2023 - रतलाम में पदस्थ पुलिस की एक महिला आरक्षक अब पुरुष बनेगी। दो वर्ष पहले उसने पुलिस मुख्यालय से लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी थी।

पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर गृह विभाग ने लिंग परिवर्तन की अनुमति सोमवार को दे दी है। पुरुष बनने के साथ ही उसे महिला पुलिसकर्मी के तौर पर शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं छिन जाएंगी।

दो वर्ष के भीतर किसी महिला आरक्षक द्वारा लिंग परिवर्तन का यह दूसरा मामला है। इसके पहले निवाड़ी में पदस्थ एक आरक्षक को गृह विभाग ने अनुमति दी थी। दिल्ली के एक मनोचिकित्सक ने महिला को जेंडर आइडेंटिटी डिसआर्डर से पीड़ित बताते हुए लिंग परिवर्तन की सलाह दी थी।

मप्र गृह विभाग ने रतलाम जिला अस्पताल के जिला मेडिकल बोर्ड से भी महिला का परीक्षण कराया। बोर्ड ने लिंग बदलने की सलाह दी। इसके बाद भी बड़ी अड़चन यह थी शासकीय कर्मचारी के लिंग परिवर्तन के संबंध में अभी तक शासन के कोई नियम नहीं हैं।

ऐसे में गृह विभाग ने मामले में विधि विभाग से राय ली। विधि विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय का संदर्भ देते हुए महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की सलाह गृह विभाग को दी थी, जिसके आधार पर विभाग ने स्वीकृति दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH