छत्तीसगढ़ - गोठान के शेड पर लटकी मिली बैंककर्मी की लाश , पुलिस जाँच में जुटी

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गोठान के शेड पर लटकी मिली बैंककर्मी की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
अंबिकापुर 14 अगस्त 2023 - शहर से लगे ग्राम सांड़बार स्थित गोठान के शेड में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतक की पहचान सूरज गुप्ता (बिलासपुर चौक ) के रूप में हुई है। शव की परिस्थितियों और शरीर में चोट के निशान से स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियों ने मणिपुर थाने पहुंचकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग रखी है।

जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र बिलासपुर मार्ग निवासी सूरज गुप्ता का शव सांडबार स्थित गोठान में फांसी पर लटका मिला। शर्ट को फाड़ कर फांसी लगाया गया था। उसके दोनों पैर जमीन पर थे। मवेशियों को चारा देने गोठान में तैयार नाद की दीवार से शव टिका हुआ था। नजदीक में ही उसके दोनों जूते थे।

मृतक एक बैंक में वाहन चालक था। मृतक के बड़े भाई श्याम गुप्ता ने बताया कि रात को सूरज का फोन आया था कि सांडबार के पास उसका कहीं झगड़ा हो गया है। सूरज के दूसरे भाई ने कहा कि तुम अभी घर आ जाओ दूसरे दिन देखेंगे। इसके बाद सूरज का मोबाइल स्विच आफ हो गया।

सोमवार की सुबह पता चला कि उसका शव फांसी पर लटक रहा है लेकिन घटनास्थल को देखकर ही कोई भी बोल सकता है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। स्वजन के आरोपों को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH