निजी हॉस्पिटल की लापरवाही , सर्जरी के बाद पेट मे छोड़ी कैची , चार महीने के बाद चला पता

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी हॉस्पिटल की लापरवाही , सर्जरी के बाद पेट मे छोड़ी कैची , चार महीने के बाद चला पता
भोपाल 14 अगस्त 2023 - राजधानी में मोतिया तालाब के पास स्थित भोपाल केयर अस्पताल में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला मरीज की सर्जरी के दौरान कैंची (आर्टरी फोर्सेप) पेट में ही छोड़ दी गई। जिसका पता परिवार के लोगों को चार महीने बाद चला।

महिला के पेट में लगातार तेज दर्द होने के बाद जब स्वजनों ने सर्जन के निर्देश पर एक्सरे कराया तो महिला के पेट में कैंची दिखाई दी। जिसके बाद स्वजन फिर आपरेशन के लिए भोपाल केयर अस्पताल लेकर आए। यँहा महिला का आपरेशन कर कैंची को निकाला गया है, महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पा रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उनके बच पाने की उम्मीद करीब 20 प्रतिशत ही है।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर के नौगांव की अजीज फातिमा (55) के पेट में ट्यूमर होने पर 07 अप्रैल को भोपाल केयर अस्पताल में आपरेशन किया गया था। आपरेशन डा. अभिषेक शर्मा ने किया। पीड़ित महिला के बेटे अब्दुल जकी ने बताया कि आपरेशन के दौरान डाक्टर ने पेट में कैंची छोड़ दी थी। इसी के कारण मेरी मां के शरीर में संक्रमण फैलता गया। दूसरे अस्पताल इस आपरेशन के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए वापस यहां पर आना पड़ा।

महिला के स्वजनों ने शाहजहानांबाद थाने में लिखित शिकायत की है, जिसमें डाक्टरों की लापरवाही को देखते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने स्वजनों के बयान लेते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH