नहाते वक्त तालाब में डूबने से चार बच्चो की मौत , बच्चो की मौत के बाद गॉंव में पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नहाते वक्त तालाब में डूबने से चार बच्चो की मौत , बच्चो की मौत के बाद गॉंव में पसरा सन्नाटा
कटनी 13 अगस्त 2023 - तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के नैंगवां गांव के चार बच्चे साइकिल से पिपरिया परौहा मार्ग पर बन रहे तालाब में नहाने उतरे थे। गहरे पानी में चले जाने से चारों बच्चे डूब गए। दोपहर बाद तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

तालाब के पास बच्चों की साइकिल व कपड़े रखे मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद चारों बच्चों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए।

जानकारी के अनुसार नैंगवा निवासी धर्मवीर (11) पिता रामकुमार वंशकार , शौर्य (13) पिता अवधेश सिंह , मयंक (13) पिता काशीराम यादव और शशि (14) पिता गजराज सिंह रविवार को सुबह 11 बजे के लगभग घर से साइकिल लेकर घूमने निकले थे, लेकिन दोपहर बाद तक घर वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी खोजबीन शुरू की।

इस बीच स्वजन को जानकारी लगी कि गांव से लगभग दो किमी की दूरी पर पिपरिया परौहा मार्ग पर मत्स्य विभाग के बनाए जा रहे तालाब के पास उनको मैदान में देखा गया था। जिसके बाद स्वजन उनकी खोज में तालाब के पास पहुंचे तो उनकी साइकिल व कपड़े रखे मिले।

नैगवां गांव के चार बच्चों की एक साथ हुई मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। लोग स्लीमनाबाद अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस जैसे ही बच्चों के शव पीएम के लिए मरचुरी में रखवाने ले जाने लगी स्वजन शवों से लिपट गए। अस्पताल में स्वजन की चीख पुकार से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। पुलिस ने चारों शवों को मरचुरी में रखवाया है और सोमवार की सुबह उनका पीएम कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH