NH-49 पर बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH-49 पर बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत
रायगढ़ 13 अगस्त 2023 - रायगढ़ जिले के ग्राम कांसीचुंआ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़-खरसिया मार्ग पर ग्राम कांसीचुंआ के पास NH- 49 पर खरसिया की तरफ से आ रही कार क्रमांक CG 04 NS 6248 ने बाइक सवार एक ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

टक्कर से बाइक के साथ कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ये कार राहुल ट्रैवल्स की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद भूपदेवपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सवार जैसे ही आगे बढ़ा कि खरसिया की तरफ से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH