किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट , वाट्स एप से होती थी डील , पुलिस ने किया पर्दाफास ,,

मध्य प्रदेश , 27-08-2020 10:35:46 PM
Anil Tamboli
किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट , वाट्स एप से होती थी डील , पुलिस ने किया पर्दाफास ,,
उज्जैन 27 अगस्त 2020 - मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ बढ़ते संक्रमण के बीच धार्मिक नगरी उज्जैन में देह व्यापार तेजी से पैर पसार रहा है, कहीं सफेदपोशों की मदद से तो कही पुलिस के संरक्षण में उक्त अनैतिक देह व्यवसाय उज्जैन की पाश कालोनियों तक जा पहुँचा है चिमनगंज थाना क्षेत्र पुलिस की कार्रवाई में तलाक शुदा महिलाओं को पुरुषों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है, जो उज्जैन के आसपास की हैं। चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि गायत्री कालोनी के सेक्स सरगना के किराये के मकान में आने वाले पुरुष ग्राहकों को भाई का दर्जा दिया जाता था लेकिन जब कालोनी के लोगो को भाईयों के चेहरे रोजाना बदले बदले दिखे तो कॉलोनी वासियों को शंका हुई।

 धार्मिक नगरी उज्जैन में सेक्स कारोबार के गोरखधंधे से पुलिस भले ही अनजान हो लेकिन जब आम जनता की आवाज उठती है तो फिर कार्रवाई भी हो ही जाती हैं।

आगर रोड स्थित गायत्री नगर में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। मंगलवार को चिमनगंज थाना प्रभारी महेश परमार ने पुलिस टीम के साथ धंधे की सरगना मोना के किराये के मकान में दबिश देकर 4 महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य सेक्स रैकेट के दलालो में हड़कंप मचा हुआ है।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आगर रोड स्थित गायत्री नगर में लोगों की शिकायत के बाद छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें 4 महिला और तीन युवक पकड़ाए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चिमनगंज थाने पर लेकर आई। पुलिस के अनुसार उक्त कार्रवाई क्षेत्र के लोगों की शिकायत के बाद की गई हैं। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गई महिलाएं उज्जैन के आसपास की रहने वाली है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार का प्रकरण दर्ज किया है।

चिमनगंज पुलिस ने गायत्री नगर स्थित घर में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान देवास की रेलवे कॉलोनी निवासी रवि पिता राजेंद्र बेलिया सूरज पिता गब्बा जी कटारिया और रविंद्र पिता रामेश्वर आंजना दोनों निवासी बड़नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

व्हाट्सएप से होती थी ग्राहकों से डील 

पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से गायत्री नगर में किराए के मकान में रहकर मोना नामक महिला सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। लोगों को जब इसकी सूचना लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। गौरतलब है कि मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को महिला और युवतियों के फोटो पहुंचाए जाते थे।जिसके बाद कीमत तय होती थी फिर ग्राहक को लोकेशन देकर बुलाया जाता था।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही पवासा पुलिस ने मक्सी रोड स्थित दोना पत्तल गोदाम में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें एक आरक्षक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही थी। गौरतलब है कि शहर की बाहरी क्षेत्रों की कालोनियों में अनैतिक कारोबार तेजी से पनप रहा है। हालांकि पुलिस भी ऐसे धंधों पर नजर रखे हुए है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH