छत्तीसगढ़ - बीच सड़क पर महिला रेलकर्मी की अपहरण की कोशिश , पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बीच सड़क पर महिला रेलकर्मी की अपहरण की कोशिश , पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
बिलासपुर 12 अगस्त 2023 - बिलासपुर में एक महिला रेलकर्मी से सरेराह छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला ड्यूटी के बाद अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में आदतन बदमाश युवक ने उसे रोक लिया और हाथ पकड़कर कार में बैठाने की कोशिश करने लगा। किसी तरह महिला ने उससे पीछा छुड़ाया और पुलिस से शिकायत की। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

टीआई कमला पुसाम ने बताया कि सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला रेलवे में कार्यरत है। शहर का आदतन बदमाश स्वाधीन नाग चौधरी महिला रेलवे कर्मी को ड्यूटी आने जाने के दौरान रास्ते में पीछा कर परेशान करता है। बीते 7 अगस्त को महिला ऑफिस से घर जाने के लिए निकली थी। तभी बाहर में उसे स्वाधीन नाग ने रोकने की भी कोशिश की। लेकिन, वह नहीं रूकी और आगे निकल गई।

इसके बाद 9 अगस्त को महिला कर्मी जब ड्यूटी से घर लौट रही थी, तो ऑफिस के बाहर फिर आरोपी युवक पहुंच गया। उसने महिला को रोक लिया और उसे धमकाने लगा। वह आए दिन महिला का पीछा करता है। शुक्रवार की शाम उसने महिला को रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती अपनी कार में बैठाने की कोशिश करने लगा। 

महिला ने शोर मचाया और किसी तरह उसके चंगुल से पीछा छुड़ाई। इस बीच शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। परेशान होकर महिला ने इस घटना की शिकायत तोरवा थाने में की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH