बेटे की फीस नहीं भर पाने से दुखी होकर महिला ने खुद पर लगाई आग , ईलाज के दौरान हुई मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटे की फीस नहीं भर पाने से दुखी होकर महिला ने खुद पर लगाई आग , ईलाज के दौरान हुई मौत
इंदौर 10 अगस्त 2023 - इंदौर में एक मां ने अपने ऊपर घासलेट डालकर आग लगा ली. इलाज के दौरान मां की मौत हो गई. दरअसल मां अपने बेटे की फीस नहीं भर पाने के कारण दुखी थी. इस बात को लेकर उसका उसके पति के साथ विवाद भी हुआ था. बेटे की फीस नहीं भर पाने और पति के साथ विवाद के चलते ही उसने ये कदम उठाया. बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन लगातार फीस के लिए दबाव बना रहा था. सोमवार से बच्चे को स्कूल न आने की  हिदायत भी दी गई थी।

पुलिस ने अनुसार आजाद नगर थाने के इरदीस नगर (मूसाखेड़ी) निवासी मृतका का नाम अन्नू था. उनका पति प्रहलाद कुंवर इलेक्ट्रशियन है. पुलिस ने बताया कि पत्नी ने बेटे अर्पित की स्कूल फीस भरने के लिए पैसे मांगे थे. अर्पित मूसाखेड़ी में स्थित निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता  है. फिलहाल कामकाज ठीक नहीं चल रहा था. इस कारण बच्चे की फीस समय पर नहीं भरी गई थी. कुछ दिनों से स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस भरने के लिए कॉल भी किए जा रहे थे।

पत्नी अन्नू रोज फीस जमा कराने के  लिए कह रही थी. पुलिस के मुताबिक, फीस भरने को लेकर अन्नू का प्रहलाद के साथ विवाद हो गया था. और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद प्रहलाद बेटे को स्कूल छोड़कर काम पर चला गया. इसी बीच अन्नू ने खूद पर घासलेट डालकर आग  लगा ली. 70 फीसदी तक गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतका के भाई सोहन सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि जीजा कुछ  काम नहीं करता है. उसने कहा कि आए दिन वो उसकी बहन को मारता-पीटता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH