पति के रोज नहीं नहाने से नाराज पत्नी ने मांगा तलाक , परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा अनूठा मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के रोज नहीं नहाने से नाराज पत्नी ने मांगा तलाक , परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा अनूठा मामला
विदिशा 09 अगस्त 2023 - पति के रोज नहीं नहाने से नाराज पत्नी ने परिवार परामर्श केन्द्र  पहुंचकर तलाक  दिलाने की गुहार लगाई है। पत्नी का आरोप है कि वह शराब भी पीता है जिससे मुंह से दुर्गंध आती है। दोनों की काउंसलिंग की गई, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्हें कानूनी सलाह दी गई है।

जब तक तलाक नहीं होता पति को भरण पोषण की राशि देने पर भी सहमति बनाई गई है। कोतवाली स्थित परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर मदनकिशोर शर्मा ने बताया कि आठ साल पहले राजशेखर का विवाह राखी ( दोनो का परिवर्तित नाम ) के साथ हुआ था। उनका एक बेटा भी है लेकिन पति की हरकतों से पत्नी परेशान है।

उन्होंने पत्नी के हवाले से बताया कि उसका पति रोज नहाता नहीं है और शराब पीने के कारण उसके मुंह से बदबू आती है। शराब के नशे में वह उसके साथ मारपीट भी करता है, जिससे वह तंग आ चुकी है। वह पिछले करीब एक साल से मायके के पास ही किराए के मकान में अपने बेटे के साथ अकेली रह रही है। पिछले कुछ दिन पहले ही उसने परिवार परामर्श केन्द्र में आवेदन देकर तलाक की मांग की थी।

जब दोनों को बुलाकर कांउसलिंग की गई तो पति का कहना था कि पत्नी उस पर शक करती है और उसकी निगरानी करती है। उसका कहना था कि कई बार जल्दी में कहीं जाने के कारण में नहीं नहा पाता, तो अब रोज नहाना शुरू कर दूंगा, लेकिन पत्नी ने उसके साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें कानूनी सलाह दी है। जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता, तब तक पति अपनी पत्नी और बेटा को भरण पोषण की राशि देता रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH