थाने के सामने दो समुदायों में हिंसक झड़प , जमकर चले पत्थर , पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
थाने के सामने दो समुदायों में हिंसक झड़प , जमकर चले पत्थर , पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विदिशा 09 अगस्त 2023 - जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर बुधवार को पुलिस थाने के सामने भील और यादव समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में छह लोगों को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी दीपक कुमार शुक्ला लटेरी पहुंच गए हैं।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि बांदरसेना गांव के पास वन भूमि पर कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ है। चार दिन पहले बांदर सेना गांव में रहने वाले भील समुदाय के लोगों ने वन भूमि पर लगी घास को हटाकर कब्जा कर लिया था। इसके बाद वहां एक झोपड़ी बना ली थी। एक दिन पहले उस गांव के यादव समाज के लोगों ने झोपड़ी को हटा दिया था। जिसके बाद मंगलवार की रात भील समाज के लोगों ने शराब के नशे में यादव मोहल्ला में जाकर जमकर हंगामा किया।

इसकी शिकायत करने के लिए बुधवार दोपहर को यादव समाज के लोग लटेरी स्थित पुलिस थाने पहुंचे थे। इसकी जानकारी लगते ही भील समाज के डेढ़ सौ से अधिक लोग लटेरी पहुंच गए और उन्होंने थाने के सामने सड़क पर खड़े होकर यादव समाज के लोगों पर पथराव कर दिया। जवाब में यादव समाज के लोगों ने भी पत्‍थर फेंके। पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ते हुए हालात को काबू में करने का प्रयास किया और फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

कलेक्टर भार्गव के मुताबिक पथराव में दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को हल्की चोटें आई है। लटेरी शहर में अब स्थिति सामान्य है। इधर, एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया है। उनका कहना था पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH