छत्तीसगढ़ - प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान भाजपा नेताओं की कटी जेब , कांग्रेस ने ली चुटकी

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान भाजपा नेताओं की कटी जेब , कांग्रेस ने ली चुटकी
बालोद 09 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार को भाजपाईयों द्वारा अमानक खाद और मंडी टैक्स में की गई वृध्दि को लेकर ग्राम झलमला में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद जब भाजपाई कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले तब पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। 

इस दौरान पुलिस और भाजपाईयों के बीच जमकर झड़प हुई। बावजूद भाजपाई बैरिकेटिंग को तोड़ कलेक्ट्रेट का घेराव करने में सफल हुए। लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी घटना कुछ भाजपा नेताओं के साथ घट गई। नेता पाकेटमारी के शिकार हो गए। उनकी जेब कट गई। बड़ी दिलचस्प बात है कि भाजपाईयों के इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं की ही जेब किसी ने काट ली।

मिली जानकारी अनुसार जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू, भाजपा नेता होनिल दत्त पटेल औऱ यादराम साहू की किसी ने पॉकेट मार ली। तोमन साहू की जेब से 2 हजार रुपये, होनिल दत्त पटेल का पर्स, जिसमें 6 हजार रुपये नगद, एटीएम, आधार, कार्ड सहित कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज थे और यादराम साहू की जेब से पर्स किसी ने मार ली। जिसमें 3 हजार नगद के साथ आईडीएससी बैंक का एटीएम कार्ड सहित पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य महत्त्वपूर्ण दस्तावेज थे। वही भाजपा नेता होनिल दत्त पटेल ने सोशल मीडिया में पर्स घूम हो जाने की सूचना भी आम की हैं।

पूरा प्रदर्शन भाजपाईयों का था। लेकिन इस पूरे प्रदर्शन में भाजपाईयों की जेब कट जाना, एक बड़ा सवाल है..? वही भाजपाईयों के इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं की जेब कट जाने पर कांग्रेसियों ने चुटकी ली है। कांग्रेसी नेता चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि पूरा प्रदर्शन भाजपाईयों का था, वहां पूरे भाजपा के नेता मौजूद थे। बावजूद भाजपा नेताओं की पॉकेट मारी होना, बड़ी बात है। अब ये तो प्रदर्शन में मौजूद भाजपाई ही बता सकते हैं कि जेब किसने और कैसे काटी..?

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH