20 वर्षीय सेल्सगर्ल से रेप के आरोप में 45 वर्षीय कपड़ा कारोबारी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 09-08-2023 9:03:44 PM
Anil Tamboli
20 वर्षीय सेल्सगर्ल से रेप के आरोप में 45 वर्षीय कपड़ा कारोबारी गिरफ्तार
सतना 09 अगस्त 2023 - बेरोजगारी और मजबूरी का फायदा उठाकर एक दुकानदार ने अपनी महिला कर्मचारी के साथ दुष्‍कर्म किया। वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने लगा, लेकिन जब सब्र का बांध टूटा तो महिला कर्मचारी पुलिस के पास जा पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्‍कर्म के आरोपित कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मैहर पुलिस ने महिला कर्मचारी के साथ दुष्‍कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में अश्वनी जिवानी उम्र 45 वर्ष निवासी मैहर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपित अश्वनी जिवानी की मैहर के कटरा बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उसने 20 वर्षीय सेल्स गर्ल को झांसे में लेकर उसके साथ 8 माह पहले दुष्कर्म किया था।

युवक ने सेल्स गर्ल को यह कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि उसके पास अश्लील वीडियो क्लिप्स हैं जिन्हें वह वायरल कर देगा। वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर उसने सेल्स गर्ल के साथ पिछले 8 महीनों में कई बार दुष्कर्म किया।

लोक लाज के भय से युवती भी खामोश रह कर उसकी ज्यादतियां सहती रही लेकिन जब पानी सिर के ऊपर हो गया तो युवती ने हिम्मत कर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ उसने थाना पहुंच कर अश्वनी जिवानी की करतूतें पुलिस को बताई और शिकायत दर्ज कराई। मैहर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH